महिला आरक्षण मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम: धामी

Spread the love

 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्राविधान करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह मातृशक्ति के उत्थान की दिशा में सराहनीय कदम है। सीएम धामी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक के लोकसभा और राज्यसभा से पारित होने के बाद अब जल्द कानून की शक्ल लेगा। लंबे समय से देश की महिलाओं को इस आरक्षण का इंतजार था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस पर मुहर लगने के बाद निश्चित तौर पर राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में अनेक कदम उठाए हैं। राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है। उधर, मुख्यमंत्री र्केप कार्यालय में केदारनाथ की विधायक शैला रानी रावत ने सीएम धामी से भेंट की। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के ओर से नारी शक्ति वंदन विधेयक पास होने पर मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में महिला सशक्तिरण के लिए लगातार सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *