महिला टी-20 विश्व कप 2026: 12 जून से शुरू होगा टूर्नामेंट, भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 जून को

Spread the love

नईदिल्ली, महिला टी-20 विश्व कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड की मेजबानी में होने जा रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इसके शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इसकी शुरुआत 12 जून से होगी और कुल 33 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा लेंगी। बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड ने महिला टी-20 विश्व कप क्वालीफायर से अपनी जगह बनाई है। पहला मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में होगा।
भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में खेलेगी। इसके बाद टीम 17 जून को नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ हेडिंग्ले में दूसरा मुकाबला खेलेगी। तीसरा मैच 21 जून को दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में होगा। चौथा मुकाबला 25 जून को बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम से इसी मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, ग्रुप चरण का आखिरी मैच 28 जून को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ होगा।
सभी 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-1 में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड की टीम है। ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीम है। ये टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा। पिछला टी-20 विश्व कप साल 2024 में खेला गया था, फाइनल में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला द ओवल के मैदान पर 30 जून को खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 2 जुलाई को द ओवल के ही मैदान पर होगा। फाइनल मैच 5 जुलाई को लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दूसरे दिन (13 जून) 3 मुकाबले होंगे। 2 मैच ओल्ड ट्रैफर्ड और 1 मैच हैम्पशायर में खेला जाएगा। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने 6 बार ये ट्रॉफी जीती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *