उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज प्रभावित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उपनल कर्मियों ने अभी तक मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर रोष व्यक्त किया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने कहा कि पिछले तीन दिनों से हड़ताल के बाद भी उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल से विभिन्न विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा है।
बुधवार को रामलीला मैदान में धरना देते हुए उपनल कर्मचारियों ने कहा कि मानदेय में 40 फीसदी की बढ़ोतरी करने, समान कार्य के लिए समान वेतन देने, हटाए हुए कर्मचारियों को फिर से बहाल करने आदि की मांग सरकार से की जा रही है, लेकिन सरकार कर्मचारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिसके चलते हड़ताल का निर्णय लिया गया है। वहीं, भरसार विश्वविद्यालय में भी उपनल के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। उपनल कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार पर चले जाने से डीएसओ, कृषि, वन, आयुर्वेदिक विभाग, शिक्षा विभाग, भरसार विश्विवद्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। कार्य बहिष्कार में जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, भूपेंद्र सिंह रावत, आशीष, भरत सिंह, अजय राणा, सौरभ, पितांबर कुमार, सुरेश पंत, हरीश रावत, संदीप रावत, सूरज नेगी, महावीर सेमवाल, अर्जुन भंडारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *