हरिद्वार के डीएफओ को हटाने की मांग पर कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

Spread the love

पिथौरागढ़। कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने वाले हरिद्वार के उप वनसंरक्षक को हटाने की मांग को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। उन्होंने तत्काल उप वन संरक्षक को नहीं हटाने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। उत्तरांचल फेडरेशन अफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला महामंत्री बिजेंद्र लुंठी ने समर्थन देकर अधिकारी का जल्द तबादला करने की मांग की है। यहां वन विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दीपक जोशी और शाखा मंत्री कुंडल भंडारी के नेतृत्व में कर्मियों ने प्रदर्शन किया। कहा कि हरिद्वार के डीएफओ द्वारा लगातार कर्मचारियों का उत्पीड़न करने पर कार्यकारिणी द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। वन विभाग की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा संबधित अधिकारी का अन्यत्र स्थानांतरित नहीं होने की दशा में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी, जिसके विरोध में आज वन विभाग के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। कहा कि कर्मचारी का जल्द स्थानांतरण नहीं होने पर कलमबंद हड़ताल की जाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *