शिक्षा विभाग के कार्मिकों का कार्य बहिष्कार शुरू

Spread the love

रुद्रपुर। एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल अफ़िसर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षा विभाग के कार्मिकों ने शनिवार से अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। प्रधान सहायक से प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति के बाद भी काउंसिलिंग पत्र जारी न होने के विरोध में बड़ी संख्या में कार्मिक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। धरनारत कर्मचारियों ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा निदेशक द्वारा प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदस्थापना संबंधी काउंसिलिंग पत्र जारी न होने से कर्मचारियों में गहरा रोष है। इसी मुद्दे पर प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य साबर सिंह रौथाण शिक्षा निदेशालय देहरादून परिसर में आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। उनके समर्थन में रुद्रपुर में भी आंदोलन तेज हो गया है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि काउंसिलिंग पत्र जारी होने तक जिला शिक्षा मुख्यालय पर धरना जारी रहेगा। धरने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील भंडारी, प्रांतीय सम्प्रेक्षण अर्जुन जौहरी, प्रशासनिक अधिकारी पंकज कुमार रौतेला, मनोज कुमार भट्ट, रविंद्र पांडे, प्रधान सहायक क्षितिज मोहन तिवारी, मनमोहन चंद्र पपनै, हिमांशु कुमार लोहनी, कनिष्ठ सहायक शीत बसंत शर्मा, सौरव सिंह, नरेन्द्र कुमार पाठक, जेएस पटवाल समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *