कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार से काम-काज प्रभावित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायतराज विभाग एवं ग्राम्य विकास विभाग के एकीकरण के विरोध में पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रखा। कार्य बहिष्कार के कारण परिवार रजिस्टर, जन्म मृत्यु पंजीकरण, राशनकार्ड, समाज कल्याण पेंशन संबंधी कार्य पूरी तरह बाधित रहे। नैनीडांडा ब्लॉक कार्यालय पर राकेश चौधरी, रेवा ध्यानी, सुरेश कोहली, नैनसी, फुरकान अली, नवीन राणा, रवि सैनी, इंद्रजीत नेगी, बृजेश शर्मा, शंकर सुंद्रियाल, अजीत कुमार, दीपक, विजय रावत आदि कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। इस दौरान बीडीओ यशोधर प्रसाद डोभाल के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजकर समाधान करने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *