नई टिहरी। दो सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार बुधवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से हरियाणा सरकार की तर्ज पर ग्रेड पे लागू करने और एनएचएम कर्मियों की नियुक्ति आउटसोर्स के माध्यम से बंद करने की मांग की है। दो सूत्रीय मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। सीएमओ दफ्तर परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार से जल्द दोनों मांगों के निराकरण की मांग की। संगठन महासचिव दमयंती डबराल ने कि पूर्व में भी एनएचएम कर्मचारियों ने उक्त मांगों को लेकर देहरादून में प्रदर्शन किया, लेकिन एक माह से अधिक का समय बीते जाने के बाद भी सरकार ने मांगों पर कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं, जिसके बाद उन्हें मजबूरन कार्य बहिष्कार पर जाना पड़ा। कहा जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती है, तो कर्मचारी सचिवालय घेराव के लिये बाध्य होंगे। धरने पर बैठने वालों में संगठन जिलाध्यक्ष आदित्य पोखरियाल, मानवेंद्र नेगी, दीपक कुंवर,ाषभ उनियाल, रोशनी उनियाल, मधु डोभाल, रेखा, ड़ प्रियंका, ड़ हुकम सिंह,ओम रमोला, अनिल बिजल्वाण, सुरेश चौहान, ड नेहा, सुरेन्द्र थलवाल, सीमा कठैत, त्रिवेणी राणा दुर्गेश कुमार, विजय लक्ष्मी, सुमित भट्ट, आदि मौजूद थे।