फार्मासिस्टों का कार्य बहिष्कार जारी

Spread the love

नैनीताल। डिप्लोमा फार्मासिस्टों की ओर से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा आंदोलन जारी है। सोमवार को भी कार्मिक दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे। पिछले एक हफ्ते से फार्मासिस्ट विभिन्न मांगों को लेकर काला फीता बांधकर काम कर रहे थे। एसोसिएशन के चीफ फार्मासिस्ट केएन पंत, फार्मासिस्ट सीएम जोशी ने कहा कि मानकों में संशोधन कर फार्मासिस्टों के पदों में वृद्घि के साथ अराजपत्रित व राजपत्रित सेवानियमावली को प्रकाशित किया जाए। इसके साथ ही उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल का गठन, एसीपी में पदोन्नत वेतनमान, पेशेंट केयर भत्ता, पोस्टमार्टम भत्ता समेत दस सूत्रीय मांगों पर जब तक कार्रवाई नहीं की जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *