लोनिवि कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी

Spread the love

रुद्रपुर()। पारस्परिक स्थानांतरण की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने लोनिवि कार्यलय में प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कहा कि हमारी एक सूत्रीय मांग पारस्परिक स्थानांतरण से संबंधित है। कहा कि पारस्परिक स्थानांतरण किए जाए का अधिकार प्रमुख अभियंता को ही है। संगठन पारस्परिक स्थानांतरण की मांग उठा रहा है, लेकिन उनकी मांग नहीं मानी जा रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएगी, तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीप चंद्र तिवारी, गीता जोशी, भूमिका भाटिया, आंचल सक्सेना, मुकेश सिंह, दिलीप सिंह आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *