परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मियों का कार्यबहिष्कार शुरू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रशासनिक अधिकारी के पदों को कम किए जाने से नाराज परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। पौड़ी आररटीओ के दफ्तार के बाहर मिनिस्ट्रीयल कर्मी धरने पर बैठे। मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों के कार्यबहिष्कार के कारण मंगलवार को आरटीओ दफ्तर में लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और चालान आदि सहित लिपिकीय काम काज भी बाधित रहा।
मंगलवार को पदाधकारियों ने कहा कि महकमे में जो नया स्टाफिंग पैट्रर्न लागू किया जा रहा है उसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के 27 पद होने चाहिए थे, लेकिन स्वीकृत पदों की संख्या घटाकर 16 दर्शा दी गई है। इसमें सुधार के लिए परिवहन आयुक्त के जरिए भी गुहार लगाई गई लेकिन एक साल गुजर जाने के बाद भी इस समस्या का हल नहीं हो सका। इसके बाद भी ज्ञापन दिया गया और आश्वासन दिया गया था कि लेकिन इसके बावजूद भी कोई कदम आज तक नहीं उठाएं गए। समस्या का हल नहीं होने के बाद परिवहन आयुक्त दफ्तर में आपात बैठक बुलाई गई थी जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि 13 नवंबर तक इस बाबत कोई कदम नहीं उठाएं जाते तो कार्मिक 15 नवंबर से बेमियादी कार्यबहिष्कार शुरू कर देंगे। इसी क्रम में मंगलवार से कार्मिकों ने कार्यबहिष्कार शुरू किया है। उत्तराखंड परिहवन मुख्यालय कर्मचारी संघ की शाखा पौड़ी के उपाध्यक्ष गजपाल सिंह ने कहा कि इसे लिपिकीय त्रुटि बताया जा रहा है लेकिन इसे अभी तक दूर नहीं किया जा सका। इसके दूर नहीं होने से कार्मिकों की पदोन्नति प्रभावित हो रही है। जब तक मांग नहीं मानी जाती है तब तक प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर कार्यबहिष्कार को जारी रखा जाएगा। इधर, आरटीओ पौड़ी सुनील शर्मा ने बताया है कि मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों की हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *