वीपीडीओ का कार्य बहिष्कार रहा जारी

Spread the love

पिथौरागढ़। एकीकरण के विरोध में वीपीडीओ का कार्य बहिष्कार जारी है। बुधवार को नगर के टकाना रामलीला मैदान स्थित धरना स्थल में वीपीडीओ प्रदेश संरक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में कर्मचारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में धरने में बैठ गए। वक्ताओं ने कहा एकीकरण के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा शासन को विभाग का ही पूर्ण एकीकरण करना चाहिए। एकीकरण के बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को भी वीडीओ, डीडीओ के पद पर पदोन्नति मिलेगी। अध्यक्ष योगेश भारती व महामंत्री चंद्रप्रकाश जोशी ने कहा कि शासन का एकीकरण का फैसला कर्मचारियों के हित में नहीं है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी ही पंचायत सचिव कार्य करते हैं। कार्यों का एकीकरण न कर पंचायत राज विभाग का पूर्ण विलय किया जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *