90 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। अब तक नब्बे प्रतिशत से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है।
राइंका कोटद्वार स्थित केंद्र पर 15 अप्रैल से मूल्यांकन कार्य चल रहा है। करीब 250 से भी अधिक परीक्षक व अंकेक्षक मूल्यांकन कार्य में जुटे हैं। मूल्यांकन केंद्र पर हाई स्कूल व इंटर की कुल 75611 उत्तर पुस्तिकाओं में से अब तक 72221 (90 प्रतिशत) उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूर्ण हो चुका है। शुक्रवार को नियंत्रक व मुख्य शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई। इस दौरान पर्यवेक्षक रविंद्र सिंह रावत, उप नियंत्रक मुकेश रावत, सह उप नियंत्रक दीपक नौटियाल, शैलेंद्र पांथरी, डा. पदमेश बुडाकोटी, मनमोहन सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *