डीडीहाट में शिक्षक भवन निर्माण का कार्य शुरू

Spread the love

पिथौरागढ़। शिक्षक भवन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। सरकार ने इसके लिए 10.50 लाख की पहली किस्त स्वीकृत की है। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद भंडारी ने कहा कि राइका डीडीहाट परिसर में भवन निर्माण शुरु हो गया है। इससे शिक्षकों को लाभ मिलेगा। शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रवीण रावल, उपाध्यक्ष सीबीएस कन्याल, निरंजना पांडेय, विक्रम दिगारी, मोहित बिष्ट, किशोर शाह, हरिदत्त पुजारी, गंगा पंत, मनोज पांडेय, भाष्करानंद जोशी, दिनेश ओझा, रेनू कुंवर, लक्ष्मी नेगी ने क्षेत्रीय विधायक व काबीना मंत्री विशन सिंह चुफाल का इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *