नागरिक समिति से आए सुझाओं पर करें काम

Spread the love

बागेश्वर। समावेशी विकास को धरातल पर उतारने के लिए जिला नागरिक समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें गठित समिति की बैठक में आए सुझावों पर नवाचारात्मक के साथ कार्य करने के निर्देश डीएम ने अधिकारियों को दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अनुराधा पाल ने कहा नागरिक समिति से आए सुझावों पर मजबूत रणनीति के साथ कार्य करें। जन सरोकारों से संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता से रखा जाए। लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं को दूर करने के लिए समिति के सदस्यों से समन्वय किया जाए। शासन से संबंधित प्रकरणों पर समय से पत्राचार करें। डीएम ने कहा समिति का उद्देश्य जिले में धरातली विकास सुनिश्चित करना है, इसलिए विभाग परस्पर समन्वय, सहयोग दृढ़ इच्छाशक्ति से कार्य करें। समिति के सदस्य संजय शाह जगाती ने जिला चिकित्सालय में ब्लड सैपरेटर मशीन की जरूरत बताते हुए जीतनगर मंडलसेरा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार मरम्मत कार्य कराने का सुझाव रखा। गीता रावल ने घाटों की सफाई के लिए नियमित सफाई कर्मचारी रखने व नदीगांव में रैनबसेरा का निर्माण कराने का सुझाव रखा। दलीप खेतवाल ने ट्रामा सेंटर के आगे सडक निर्माण कार्य पूर्ण कराने की बात की। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, ब्लक प्रमुख पुष्पा देवी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, एसडीएम मोनिका, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ड़ देवेश चौहान, हरीश सोनी, जयंत भाकुनी, थ्रीश कपूर, दयाष्ण टम्टा, डीएसओ मनोज बर्मन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *