वैकल्पिक मार्ग बनाने पर चल रहा काम

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी :बारिश से कोटद्वार में मालन नदी पर बने पुल टूटने की घटना को लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि भाबर को कोटद्वार से जोड़ने के लिए तीन वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा एक अन्य वैकल्पिक मार्ग के रूप में 50 मीटर स्पान ब्रिज का निर्माण करने को लेकर बीआरओ मौके पर मौजूद है।शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में डीएम डा.आशीष चौहान ने कहा कि नीलकंठ क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर निरंतर स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। बाघ खाला से नीलकंठ के रास्ते पर मोनी बाबा आश्रम तक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *