जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पूर्व सैनिक संघर्ष समिति ने नवनियुक्त जिला सैनिक बोर्ड अधिकारी ग्रुप कैप्टन एसपी सती से मुलाकात की।
समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने नवनियुक्त जिला सैनिक बोर्ड अधिकारी ग्रुप कैप्टन एसपी सती से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने पूर्व सैनिकों के हितों को लेकर कार्य करने की बात कही। कहा कि वह पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के साथ मिलकर पूर्व सैनिक व सैनिक परिवारों के हितों को लेकर योजनाएं तैयार करेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पूर्व सैनिक व सैनिक परिवार जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र सिंह, अनुसूया प्रसाद सेमवाल, गोपाल सिंह नेगी, ठाकुर सिंह गुसाईं, जीत सिंह भंडारी, सुदर्शन सिंह, डीएस रावत, दौलत सिंह आदि मौजूद रहे।