20 जुलाई तक बूथ कमेटियों का कार्य पूरा कर लें कार्यकतार्रू भूपेन्द्र भोज

Spread the love

अल्मोड़ा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज एवं संचालन गीता मेहरा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि आज जिले से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक की कार्यकारिणी की एक महत्पूर्ण बैठक स्थानीय होटल शिखर में संगठन की मजबूती के उद्देश्य से आहूत की गयी है। इस बैठक में ब्लक से बूथ स्तर तक कमेटी के गठन के बाबत चर्चा की गयी। भोज ने कहा कि जो भी पदाधिकारी द्वारा संगठन व कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने में कमी या सहयोग नहीं किया जायेगा उसको बदलने का कार्य किया जायेगा। जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि सभी 20 जुलाई तक बूथ कमेटी का कार्य पूरा कर लें। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उन्होंने बूथ स्तर पर संघटन को मजबूत करने का अनुरोध किया है। इस अवसर पर उपस्थित विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज बूथ स्तर से लेकर जिले स्तर तक नए लोगों को जोड़ने का कार्य करना है। जिससे संगठन व कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी और आने वाले चुनावों में उसका फायदा मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि आज बूथ स्तर से जिले स्तर तक संघटन में सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ने की आवश्यकता है। तभी संगठन मजबूत होगा। विदित हो कि जबसे भूपेन्द्र सिंह भोज ने अल्मोड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान सम्भाली है तबसे संगठन को काफी मजबूती मिली है तथा कार्यकर्ताओं में भी एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस सेवादल शोभा जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडेय, पूरन सुप्याल, शिवराज नयाल, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी राधा बिष्ट, किशन लाल जिलाध्यक्ष अनु जाति मोर्चा, दिनेश नेगी जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल, प्रभारी मनोज सनवाल, दीवान सतवाल, गोपाल चौहान, नरेंद्र बनौला, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस दीपा साह, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, तारू तिवारी कोषाध्यक्ष, त्रिलोचन जोशी आदि उपस्थित थे। बैठक समाप्त होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे पर जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन भी किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भोज ने कहा कि प्रधानमंत्री के दबाव में गुजरात हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की सदस्यता के खिलाफ निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *