जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सांगठनिक जिला कोटद्वार के पर्यवेक्षक विकास ठाकरे ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। कहा कि जनता के जुड़े मुद्दों को सड़क पर उठाया जाना चाहिए। कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुने।
बुधवार को विकास ठाकरे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता व पदाधिकारी संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की आपसी मतभेद से संगठन कमजोर होता है। कहा कि कोटद्वार जिले के अध्यक्ष पद के लिए 11 लोगों ने अपना नामांकन किया है, जिनमें से एक कार्यकर्ता को पार्टी संगठन की जिम्मेदारी दी जाएगी व सितंबर माह के अंत में जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा। पार्टी संगठन का मुख्य उद्देश्य अंतिम पायदान में खड़े कार्यकर्ता की भावनाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। पार्टी ने निर्णय लिया है कि अब बूथ स्तर के कार्यकत्र्ता भी संगठन का पदाधिकारी बनें, जिससे संगठन और ज्यादा मजबूत हो सके। इस मौके पर महेश प्रताप राणा, जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, महिला जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल, रमेश खंतवाल, गीता नेगी, सुनील दत्त सेमवाल, अमित राज सिंह मौजूद रहे।