कार्यकर्ता व पदाधिकारी जन-जन तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं : ठाकुर

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित किया गया महा संपर्क अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाजपा के महा संपर्क अभियान के तहत राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर (बिहार) गुरुवार को कोटद्वार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की भी अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद ने कहा कि जनता ने 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार नई उम्मीदों के लिए दी और अभी तक 9 वर्षों में भाजपा ने अनेक उपलब्धियां हासिल की। कोरोना काल सबसे कठिन काल था जिसे मोदी सरकार ने सुगमता एवं सरलता से निपटाया। इस 9 साल में आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गए हैं। कहा कि गरीबों एवं किसानों के सम्मान में किसान सम्मान योजना आरंभ कर किसानों को लाभान्वित किया। राम मंदिर जो कि बरसों से लंबित पड़ा था, वह आज पूरा हो चुका है। तीन तलाक जैसे गंभीर मुद्दे को हल करना, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। आज कश्मीर बदल चुका है, वहां पर पचास हजार करोड़ से अधिक का विदेशी निवेश हो चुका है। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई और आगामी चुनाव में कोटद्वार जिले से बहुमत के साथ भाजपा को विजय दिलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अण्थवाल, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, गढ़वाल संयोजिका आशा कोठारी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा शांतनु रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद नूरुद्दीन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह आर्य, किसान मोर्चा अनिल रावत और जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *