संगठन के माध्यम से समाज सेवा करते है कार्यकर्ता व पदाधिकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अधिकारी अनिल गोयल ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होकर समाज सेवा करने का मंत्र दिया। कहा कि हमारा उद्देश्य समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने का होना चाहिए। कहा कि संगठन बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव करता है। कार्यकत्र्ताओं पर कोई भी पदाधिकारी जबरन नहीं थोपा जाता।
कोटद्वार पहुंचे चुनाव अधिकारी अनिल गोयल व भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल गोयल ने कहा कि कार्यकत्र्ताओं व पदाधिकारियों के संघर्ष से ही भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बड़ा संगठन है। कहा कि संगठन पदाधिकारियों का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से करता है। बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है, किसी पदाधिकारी को थोपा नहीं जाता है। आज साधारण सदस्यों से लेकर सक्रिय सदस्य बनाने का कार्य चल रहा है। हम उत्तराखंड में अपने निर्धारित लक्ष्य से ऊपर निकल चुके है। इस मौके पर सदस्यता अभियान के सह संयोजक मोहन सिंह नेगी, सह चुनाव अधिकारी विजय लखेड़ा, सुनीता कोटनाला, मोहन सिंह, किरण नेगी, शांतनु रावत, पंकज भाटिया, गोविंद सिंह बिष्ट, शशि कुमार ध्यानी, हरि सिंह पुंडीर, विनोद रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *