निगम चुनाव की तैयारी को एकजुट हो कार्यकर्ता व पदाधिकारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कांग्रेस के चुनाव प्रभारी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि कुछ माह बाद होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को एकजुट होना होगा। कहा कि धरातल पर संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है।
सिम्मलचौड़ स्थित बारात घर में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। कांग्रेस चुनाव प्रभारी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। कहा कि जन हितों को लेकर हम सभी को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। घर-घर जाकर आमजन को सरकार की नाकामियों से अवगत करवाएं। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि समाज में बदलाव का भी माध्यम है। कहा कि कार्यकत्र्ताओं को संगठन की शक्ति को पहचान कर मिलजुल कर काम करना चाहिए। एक जुटता व मेहनत के दम पर हम जनता का विश्वास जीत सकते हैं। इस मौके पर निर्वतमान मेयर हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, प्रवीन रावत, धीरेंद्र बिष्ट, विजय रावत, सुनीता बिष्ट, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, विजय नारायण सिंह, महावीर रावत, बलवीर सिंह रावत, कृपाल सिंह, सूरज प्रसाद कांति, नईम अहमद, विपिन डोबरियाल, सोनिया नेगी, आशा चौहान, गुडडू चौहान, ओमप्रकाश, हिमांशु बहुखंडी, अंकुश घिल्डियाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *