चमोली : शुक्रवार को कर्णप्रयाग में नगर मंडल के सदस्यता अभियान की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली ने की। प्रदेश कार्य समिति सदस्य समीर मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने के लिए बूथ पर कम से कम दो सक्रिय सदस्य बनाने हैं। मंडल स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य बनना है ताकि आने वाले चुनावों में उनकी दावेदारी सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर आलम पंवार, लक्ष्मी जोशी, महिपाल सोनियाल, ममता राणा, कैलाश चंद, सागर कपरवाल, विजेंद्र नेगी, दीपेंद्र चौधरी, जीवन पुरोहित, ओमप्रकाश जोशी, राखी बिष्ट, सुबोध डिमरी, बसंती देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, चेतन मनोडी आदि थे। (एजेंसी)