श्रमिकों ने मनायी चौधरी टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि

Spread the love

 

रुद्रपुर। इंटरार्क मजदूर संगठन सिडकुल पंतनगर एवं किच्छा ने सिडकुल पंतनगर धरना स्थल पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 11वीं पुण्यतिथि मनायी और श्रद्घांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की किसानों के प्रति सोच के बारे में विस्तृत रूप जानकारी दी।
रविवार को वक्ताओं ने कहा चौधरी टिकैत का जन्म 6 अक्टूबर 1935 को सिसौली ग्राम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनका निधन 15 मई 2011 में उनके पैतृक गांव में हुआ था। टिकैत ने अपने जीवन काल में सबसे शोषित और पीड़ित वर्ग अर्थात् किसानों के लिए उनके उत्थान के लिए समर्पित होकर बड़ी लड़ाईयां लड़ीं। उस जमाने में जब प्रचार-प्रसार के माध्यम नहीं हुआ करते थे। मोबाइल और टेलीविजन का जमाना नहीं था। तब भी उनकी एक आवाज पर लाखों किसान इकट्ठा हो जाते थे। यहां भारतीय किसान यूनियन जिला सचिव विनोद कुमार गुंबर, ब्लक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़, सदस्य राजकुमार, अशोक कुमार, महेंद्र पाल, इंटरार्क मजदूर संगठन अध्यक्ष दलजीत सिंह, विरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *