जिला अस्पताल की निर्माणाधीन बिल्डिंग से मजदूर गिरा, गंभीर घायल

Spread the love

रुद्रपुर(। नैनीताल रोड स्थित जिला अस्पताल परिसर की निर्माणाधीन बिल्डिंग से सोमवार को एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल परिसर में बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार दोपहर 45 वर्षीय भोलाराम निवासी छतरपुर शटरिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। साथी मजदूर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। भोलाराम किराये के कमरे में रहता है। साथी मजदूरों को उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। सिडकुल चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटना के बारे में जिला अस्पताल प्रशासन ने कोई जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि बीती 5 अगस्त को मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग में बिहार निवासी एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *