कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल का किया भव्य स्वागत

Spread the love

चमोली। नामांकन के उपरांत गैरसैंण पहुंचे भाजपा के प्रत्याशी अनिल नौटियाल का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। एक स्थानीय होटल में आयोजित इस समारोह ने कर्णप्रयाग विधानसभा प्रत्याशी अनिल नौटियाल ने उन्हें पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त करते हुये विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी के कार्यों को ओर आगे गति देने की बात कही। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के कई लोगों ने भाजपा की नीति एवं रीति से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जिला भाजपा अध्यक्ष रघुवीर बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुये एकजुट होकर विपक्षी कांग्रेस का मुकाबला करते हुये भाजपा के पक्ष में बूथ जीता चुनाव जीता की सलाह कार्यकर्ताओं को दी। बैठक के दौरान वर्तमान विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी ने दूरभाष से कार्यकर्ताओं को अपील करते हुये पार्टी उम्मीदवार में पक्ष में मतदान करने की बात कही। इस मौके पर चमोली जनपद प्रभारी विजय कपरवान, चमोली जिला प्रवासी शशि शर्मा कर्णप्रयाग विस प्रभारी राकेश जोशी, जिला महामंत्री समीर मिश्रा, धन सिंह नेगी, महावीर रावत, गैणा सिंह, मंगल नारायण, महावीर रावत, प्रमुख शशि देवी,रामचंद्र गौड़, दिनेश गौड़, रेवती बिष्ट, गंगा पंवार, एलपी सती, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख आदि दो सौ के करीब कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *