कार्यकर्ता निजी स्वार्थ छोड़कर पार्टी के लिए समर्पण भाव से कार्य करें

Spread the love

स्थापना दिवस और आंबेडकर जयंती मनाने को लेकर की चर्चा
जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : भाजपा पार्टी स्थापना दिवस और आंबेडकर जयंती को मनाने से पूर्व भाजपा थलीसैंण मंडल की शनिवार को कार्यक्रम व्यवस्था बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला महामंत्री श्रीमती भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता को अपना निजी स्वार्थ को छोड़कर पार्टी हेतु पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करना होगा।
इस मौके पर जिला महामंत्री कौशल्या भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी बात को पार्टी फोरम में रखें। कार्यकर्ता अपनी नाराजगी सोशल मीडिया और आम चौराहों पर न करें। उन्होंने कहा कि मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा अपने क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं और कई अन्य कार्य गतिमान हैं। इन सभी कार्यों की जानकारी आम नागरिक तक पहुंचाने हेतु और जनहित के कार्यों एवं योजनाओं का लाभ आम नागरिक तक कैसे पहुंचे यह प्रयास सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी पूर्वक करना होगा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल महामंत्री आनंद सिंह नेगी ने किया। इस अवसर पर पूर्व मीडिया प्रभारी उमराव बिष्ट, दलीप सिंह नेगी, अमर सिंह नेगी, ब्रह्मानंद ममगांई, पर्यावरण प्रमुख ललिता प्रसाद ममगाई, पत्रकार आशाराम पोखरियाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष बालम सिंह भण्डारी, कैन्यूर की पूर्व प्रधान श्रीमती विनिता नेगी, उज्जवल रावत बूथ अध्यक्ष ऐंठी, कार्यालय प्रभारी बलवीर सिंह, अजय पाल एबीवीपी व मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *