भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने कोटद्वार से रवाना हुए कार्यकर्ता

Spread the love

राजस्थान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगा जत्था
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखण्ड के जिला पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेसजनों का एक जत्था भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ने व पार्टी नेता राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने के लिए रणथंबोर राजस्थान के लिए रवाना हुआ।
सेवा दल के नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में जनक भाटिया, सुनील सेमवाल, जितेंद्र भाटिया और रूपेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य कार्यकर्ताओं के कांग्रेस यात्री दल को पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने झण्डी दिखाकर कर राजस्थान के लिए रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनों ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का निर्णय लिया है। पूरे देश की जनता वर्तमान शासन से परेशान हो चुकी है और सत्ता परिवर्तन के पक्ष में है। पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ रहे लोग इस बात का प्रमाण हैं। मौके पर उन्होने यात्री दल को शुभकामानांए दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *