सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाए कार्यकर्ता : चुफाल

Spread the love

अल्मोड़ा। जिले के प्रभारी और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। चुफाल यहां भाजपा की मंडल कार्यसमिति और शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। मंत्री आवास पर इस बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी विचार रखे। बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी की सफलता के लिए एकजुट प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया गया। चुफाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां कार्यकर्ता का पूरा सम्मान है इसके साथ ही दायित्व भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को बल पर ही पार्टी आगामी चुनाव में फिर से पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में काबिज होगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण, कृषि, स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, पशुपालन सहित अन्य क्षेत्रों में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। कहा कि आगामी चुनाव के लिए जुटना होगा। बैठक को जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, मंडल प्रभारी सुरेंद्र सिंह मेहता, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लता पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, नरेंद्र मोहन नयाल ने भी संबोधित किया।
ये लोग रहे मौजूद- विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ज्येष्ठ प्रमुख ललित दोसाद, भुवन पांडे, सुंदर राणा, प्रकाश भंडारी, भूपाल मेहरा, महामंत्री चंदन बिष्ट, मीडिया प्रभारी ललित मोहन, भीम राम, गोपाल राणा, पुष्कर सिंह मेहता, ममता भट्ट, पुष्पा भंडारी, भरत भाकुनी, मधुबाला आर्या, दीवान बोरा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *