सोमेश्वर में कांग्रेस के पक्ष में घर-घर पहुंचे कार्यकर्ता

Spread the love

अल्मोड़ा। विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी के पक्ष में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की प्रचार टोलियां गांव-गांव घर-घर जाकर कांग्रेस की नीतियों को आम जनता के बीच पहुंचा रहे हैं। रविवार को भी राजेंद्र बाराकोटी ने हवालबाग विकासखंड के कई गांवों और मजखाली क्षेत्र में लोगों से संपर्क किया। प्रत्येक गांव की समस्याओं को सुना। विधायक बनने और कांग्रेस की सरकार बनने पर हर गांव की समस्या का समाधान करने का आश्वासन लोगों को दिया। इस दौरान लगभग एक दर्जन लोगों को राजेंद्र बाराकोटी ने कांग्रेस की सदस्यता भी दिलाई। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा और पूर्व ब्लक प्रमुख दीपक बोरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर के टाना, सजोली, पल्यूड़ा आदि गांवों में पार्टी के लिए जनता से सहयोग मांगा। प्रचार टीम में ब्लाक प्रमुख बबीता भाकुनी, सांसद प्रतिनिधि रमेश भाकुनी, ब्लक अध्यक्ष गोपाल खोलिया, बालम भाकुनी, दिनेश नेगी, बबलू अलमियां, भुवन दोसाद, हरीश भाकुनी, कुंदन भंडारी, संतोष कुमार, नंदन नगरकोटी, प्रभाकर भाकुनी, महेश नेगी, योगराज नेगी, विमल बाराकोटी, प्रकाश बिष्ट, प्रकाश खाती, रिंकू बोरा, दीपा जोशी, राजेश गिरी, लक्ष्मण मेहरा, हीरा मेहरा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *