अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे श्रमिक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्रम विभाग की ओर से सिडकुल क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भी श्रमिकों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कहा कि सरकार श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी चला रही है।
आयोजित शिविर में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्रम कानूनों का बेहतर ज्ञान श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने में अत्यंत महापूर्ण है। इस तरह के जन जागरण शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को उनकी कानूनी स्थिति और अधिकारों के बारे में जानकारी मिलती है। विधानसभा अध्यक्ष ने सिडकुल क्षेत्र में श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सिडकुल के विकास और श्रमिकों की स्थिति में सुधार लाने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा कि यह शिविर श्रमिकों के लिए एक सशक्तिकरण का अवसर प्रदान करता है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने श्रमिकों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण का भी आश्वासन दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सोहन सैनी, दीपक कुमार, मीनाक्षी भट्ट, डा. अमित सक्सेना, अनुज ऋषि, शैलेंद्र सिंह रावत, सुनील गुप्ता, विवेक आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *