आगामी लोकसभा चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार :भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धरातल पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की।
शुक्रवार को आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने दीप प्रज्जवलित किया। कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता के हितों को देखते हुए योजनाएं बना रही है। दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले परिवार तक सरकारी योजनाएं पहुंचे इसके लिए हमें गंभीरता से कार्य करना होगा। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रही है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। जिला प्रभारी राकेश नैनवाल ने कार्यकत्र्ता व प्रदाधिकारियों से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। इस मौके पर लैंसडौन विस के विधायक दलीप रावत, यमकेश्वर विस की विधायक रेनू बिष्ट, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी शैलेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, विनोद रावत, विजयानंद पोखरियाल, राकेश देवरानी, शशि ध्यानी, अनीता गौड़, पंकज भाटिया, मीरा रतूड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *