लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से करें कार्यकर्ता

Spread the love

बागेश्वर। भारतीय जनता पार्टी खरेही मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। रानीखेत सह प्रभारी शिव सिंह बिष्ट ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की तैयारी प्रारंभ करनी है। उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यसमिति में आगामी चुनावों की रणनीति और लक्ष्य तय किए गए। कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हेमा रौतेला ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बेहतर काम कर रहीं हैं। कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ फिर से चुनावी समर में उतरना है। जिसके लिए तैयारियां भी प्रारंभ कर ली गई हैं। संगठन से मिलने वाले दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि करायत ने पार्टी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अनुशासित पार्टी के प्रति जनता का विश्वास है। जिसे आगामी नगर पंचायत, नगर पालिका और लोकसभा चुनाव को पार्टी के पक्ष में करना है। यहां मंडल प्रभारी नवीन परिहार, चंदन रावत, बालम बिष्ट, हयात सिंह, विपिन जोशी, शंभू दत्त मिश्रा, पूरन नगरकोटी, मनीष कुमार, भूपाल सिंह रौतेला आदि थे। उधर कांडा मंडल की कार्यसमिति में प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से आगे आने की अपील की। जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि भाजपा का संगठन रोजाना मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *