निकाय व लोस चुनाव की तैयारियां शुरू करें कार्यकर्ता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा की ओर से पौड़ी में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। गुरुवार को जिला पंचायत के पुराने सभागार में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजीत तोमर की अध्यक्षता में सम्मेलन हुआ। इस दौरान ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नौ साल के कार्यकाल में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए अभी शुरू करने को कहा। भाजपा के जिलामंत्री शशि चंद्र रतूड़ी, वरिष्ठ नेता महावीर सिंह नेगी, हरीश सडाना, मातबर सिंह नेगी, दिनेश बिष्ट ने कहा कि पूरा विश्व की नजर इस समय भारत पर हैं जो कि आने वाले समय में वैश्विक परिवर्तन में रूप में देखा सकेगा। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष नेत्र सिंह रावत, जिला मंत्री जय प्रकाश बिष्ट, मीडिया प्रभारी प्रेम लाल, संजय पुंडीर, कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *