कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के थलीसैंण में कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की।
शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत थलीसैंण पहुंचे। यहां पर पहले उन्होंने टिफिक बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के नौ साल के कार्यकाल की सराहना की। कहा कि नौ सालों में देश प्रगित पथ पर अग्रसर हुआ है। इस दौरान महा जनसंपर्क अभियान के तहत घर पर जाकर लोगों से मुलाकात भी की। उन्होंने मिस कॉल के जरिए पीएम मोदी के लिए समर्थन मांगा। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, जिला सहकारी संघ पौड़ी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *