जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : भारतीय जनता पार्टी के विकसित भारत का अमृतकाल संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के अंतर्गत सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा थलीसैंण द्वारा ब्लॉक सभागार में संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कहा कि संगठन की रीति-नीति पर चलना और पार्टी के विचार लोगों तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
कार्र्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों तक अधिक से अधिक लाभ पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा, ताकि आम और निचले स्तर के व्यक्ति को योजना का लाभ मिले, तभी अंत्योदय का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि विश्व में आज देश की स्थिति बहुत ज्यादा मजबूत है। पूरे देश में भाजपा के कार्यकाल में सड़कों का जाल बिछा है। निरंतर हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे है। कहा कि गरीबों को शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, पानी, बिजली, नि:शुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य आदि योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा स्वरोजगार हेतु अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंचाएं। इस मौके पर डीसीडीएफ के निर्वतमान अध्यक्ष नरेन्द्र्र ंसह रावत ने विकसित भारत की संकल्पना एवम इसमें हमारी भूमिका पर अपने विचार रखे। इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भूमिका, संगठन को मजबूत बनाने के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पुष्पेंद्र भंडारी, मंडल महामंत्री मनोज रमोला, जय सिंह रावत, श्यामचरण ममगांई, रोशन सिंह, श्याम सिंह रावत, योगेश ममगांई, आशाराम पोखरियाल, बालम भंडारी, सुरेंद्र भंडारी, श्याम सिंह, बलबीर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राकेश ममगाई ने किया।