कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : चौबटाखाल विधानसभा के सतपुली ब्लॉक कांग्रेस संगठन बूथ कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंचायत एवं निकाय चुनाव में विजयी पंचायत प्रतिनिधियों को अगंवस्त्र भेंटकर कर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से एकजुट होकर पार्टी को मजबूती प्रदान कर कमर कसने को कहा, ताकि 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाकर दस साल का बनवास खत्म किया जा सके।
सतपुली में कांग्रेस की ब्लॉक बीएलए बैठक में प्रत्येक बूथ स्तर पर दो-दो कार्यकर्ताओं की बीएलए-2, नियुक्ति का निर्णय लिया गया। ये कार्यकर्ता संबंधित बीएलओ के साथ मिलकर मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध एवं पारदर्शी बनाने का कार्य करेंगे। इस पहल का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को जोड़ना, त्रुटियों का सुधार करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना है। इस अवसर पर चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी संजय डबराल ने बीएलए प्रथम जिला पंचायत सदस्य पूनम कैंत्यूरा एवं जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने बैठक में बीएलए गठन एवं सम्बंधित कार्यों की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *