कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य करें : ऋतु

Spread the love

चमोली : कोटद्वार की विधायक और उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने गोपेश्वर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी शिव नगरी गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर में भगवान भोले नाथ की आरती में भी शामिल हुईं। उन्होंने राज्य और देश के गौरव व सभी के कल्याण के लिए भगवान गोपीनाथ गोपेश्वर महादेव से प्रार्थना की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से कार्य करने की अपील की। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा की गढ़वाल संयोजक चन्द्र कला तिवारी, भाजपा महामंत्री कुलदीप वर्मा, सहित बडी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *