जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : समस्याओं का निराकरण नहीं होने से आक्रोशित उत्तराखंड जल संस्थान संविदा श्रमिक संघ ने 28 मार्च से हड़ताल की चेतावनी दी है। कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आयोजित बैठक में शाखा अध्यक्ष देव किशोर कंडवाल ने कहा कि संविदा श्रमिकों को कम वेतन दिया जा रहा है। कहा कि इपीएफ में कटौती की जा रही है व ठेकेदार द्वारा महीने में पड़ने वाले चार रविवार के अवकाश का भी वेतन नहीं दिया जा रहा है। मांगों को लेकर कई बार विभाग के अधिशासी अभियंता व मुख्य महाप्रबंधक को ज्ञापन प्रेषित कर चुके है। लेकिन, अभी तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हो पाया है। कहा कि यदि विभाग ने श्रमिकों की मांगों का निस्तारण नहीं किया तो 27 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर बृजेश राणा, रूपेश नेगी, कोमल पयाल, बलबीर पयाल मौजूद रहे।