पटुवादून में हुई भाजपा के अलग-अलग मंडलों की कार्य समिति आयोजित

Spread the love

विकासनगर। पटुवादून में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग मंडलों की कार्य समिति आयोजित की गई। जिनमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाय और लोक सभा चुनावों की तैयारी पर मंथन करने के साथ ही हर घर से भाजपा कार्यकर्ता तैयार करने पर जोर दिया गया। विकासनगर शहर मंडल की की कार्यसमिति जीवनगढ़ स्थित एक होटल में संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष विपुल मूसला ने कार्यकर्ताओं से नव निर्वाचित मंडल पदाधिकारियों का परिचय कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को अपने मंडल के हर घर तक पहुंच बनाकर सरकार की नीतियों के साथ ही पार्टी संगठन के कार्यों की जानकारी भी देनी होगी। मुख्य वक्ता पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं उपलब्धियों में से एक जी-20 की अध्यक्षता भी है। कहा कि जी-20 की बैठकों के दौरान विश्व के कई देशों के प्रतिनिधि भारत में मौजूद रहेंगे, जिससे उन्हें भारत के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही भारत भी विश्व के सामने अपने पक्ष को मजबूती से रखेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को डाटा प्रबंधन और सरल एप के माध्यम से जानकारी संगठन तक पहुंचाने की विधि भी बताई। इस दौरान जिला प्रभारी विनय कुमार रोहिला, जिला महामंत्री विनोद कश्यप, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, मंडल महामंत्री धीरेंद्र पटवाल, शुभम गर्ग, अंकित कंसल आदि मौजूद रहे।दूसरी ओर सहसपुर मंडल कार्य समिति चांदपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में संपन्न हुई। कार्य समिति को संबोधित करते हुए विधायक सहदेव पुंडीर ने प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने बजट पर चर्चा के दौरान आम बजट की खूबियां कार्यकर्ताओं के सामने रखी। प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्य समिति की उपयोगिता और कार्य समिति में पारित होने वाले प्रस्तावों के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मीता सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद सोलंकी, प्रमोद सिंह, संजय नौटियाल, संध्या देवी आदि मौजूद रहे। वहीं, हरबर्टपुर मंडल की कार्य समिति सहारनपुर रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में संपन्न हुई। ब्लक प्रमुख जसविंदर सिंह और मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशक ने विभिन्न राजनैतिक प्रस्तावों पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी, बलवंत सिंह, जनार्दन जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *