जल संरक्षण के लिए मिल कर कार्य करना होगा

Spread the love

चम्पावत। जल संरक्षण के लिए सभी को मिल कर कार्य करना होगा। ये बात चम्पावत पीजी कलेज की प्राचार्य ड़प्रणीता नंद ने कही। विश्व जल दिवस पर आयोजित कार्यशाला में उन्होंने जल को प्रति का अनुपम उपहार बताया।

Project 2
मंगलवार को चम्पावत पीजी कलेज और देवीधुरा डिग्री कलेज में विश्व जल दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। चम्पावत में हुई कार्यशाला में प्राचार्य ड़प्रणीता नंद ने सभी लोगों से जल संरक्षण के लिए मिल कर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनियोजित निर्माण, बढ़ती आबादी समेत तमाम कारणों की वजह से पेयजल धीरे-धीरे कम हो रहा है। इससे बचने के लिए उन्होंने लोगों से पौधरोपण और पानी की बर्बादी रोकने के लिए पहल करने का आह्वान किया। बाद में भाषण, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यशाला में कार्यक्रम संयोजक ड़विवेक, ड.रजनीश, ड़अब्दुल शाहिद, दीपा देउपा, दीपा जोशी, सपना भंडारी, छवि कठायत ने विचार रखे। इधर देवीधुरा डिग्री कलेज में हुई कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य ड़ककिरण बाली ने किया। छात्र छात्राओं ने जल संरक्षण और जीवन शैली पर विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में कार्यक्रम संयोजक दीपक जोशी, कविता उप्रेती, छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, चेतन चम्याल, सुदीप चम्याल, पवन, देवेंद्र, हिमांशु, पूजा, देवकी, पंकज लोचन, त्रिलोक आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *