कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगें: पांथरी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली भाबर मंडल की बैठक में नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज पांथरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के हित में कार्य करेगें। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर मंडल के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन व युवा साथियों की ऊर्जा का उपयोग कर भाबर मंडल में पार्टी को मजबूूती प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा।
कोटद्वार विधानसभा विस्तारक प्रदीप सैनी ने कहा कि प्रत्येक बूथ तक आगामी कार्यक्रमों को पहुंचाया जायेगा। आने वाले समय में युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन, पूर्व सैनिक सम्मेलन आयोजित किये जायेंगें। पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को लेकर आम जनमानस में उत्साह का माहौल है। आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी परचम लहरायेगी व पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। इस अवसर पर कोटद्वार विधानसभा विस्तारक प्रदीप सैनी, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र्र ंसह रावत, शशि बाला केष्टवाल, नवल किशोर, दर्शन सिंह बिष्ट, गायत्री भट्ट, संग्राम सिंह भंडारी, प्रकाश बलोदी, सिमरन बिष्ट, लता बलूनी, राजीव डबराल, उमेद सिंह बिष्ट, कैलाश खुल्वे, सतीजा गौड़, प्रकाश टम्टा, अनीता, अनिस्थ ध्यानी, नीरज उपाध्याय, कुवेर जलाल, सुभाष पांडेय, कमल नेगी, मालती बिष्ट, लता बलूनी, हरी सिंह पुण्डीर, उषा थपलियाल, अंकित काला, धीरज सिंह, सुरमान सिंह रावत, गजेंद्र धस्माना, आशा डबराल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *