मनरेगा से चार वर्षों में 11697 लाख रुपये से अधिक के हुए कार्य

Spread the love

अल्मोड़ा(। राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनपद में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत हासिल उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना विकास और आजीविका संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। जिला विकास अधिकारी एसके पंत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक मनरेगा के तहत 11697.71 लाख रुपये व्यय कर ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। इस अवधि में वर्ष 2022-23 में 37,272, वर्ष 2023-24 में 26,879, वर्ष 2024-25 में 24,185 और वर्ष 2025-26 में 19,928 परिवारों को रोजगार मिला, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत जनपद में वित्तीय वर्ष 2022-23 से अब तक कुल 90 सरोवरों का निर्माण किया गया है। इनमें 79 सरोवर मनरेगा के तहत और 11 सरोवर जलागम प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए हैं। इन सरोवरों को आजीविका से जोड़ते हुए 31 सरोवरों में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इनमें 19 सरोवरों में मत्स्य पालन और 3 में उद्यान विभाग की गतिविधियां संचालित हो रही हैं। मत्स्य पालन के माध्यम से अब तक 22.36 कुंतल मछली उत्पादन किया गया है, जिससे 3 लाख 96 हजार रुपये की आय अर्जित हुई है। इससे स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ ही आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *