राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिये किया कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन से डॉ. अजीत गुप्ता द्वारा भारतीय रेडक्रास समिति के स्वयंसेवियों की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विरेंद्र कुमार बुडाकोटि द्वारा की गई इस कार्यशाला में भारतीय रेडक्रास समिति जनपद पौड़ी के मैनेजिंग कमेटी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड नीरज कुमार कमल के नेतृत्व में करवाई गई कार्यशाला में विद्यालय के बच्चों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉक्टर गुप्ता का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा बैच अलंकरण कर किया गया उनके साथ कार्यालय में उपस्थित डॉक्टर रचित अग्रवाल पीएसपी दुगड्डा अनीता नेगी वास्तु अनुसार बिष्ट का भी स्वागत वेज अलंकरण से किया गया। डॉ अजीत गुप्ता विश्व स्वास्थ्य संगठन हरिद्वार की ओर से भारतीय रेडक्रास के स्वयंसेवकों को विस्तार से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के बारे में समझाया गया साथ ही अनीता नेगी व सुनीता बिष्ट द्वारा भी स्वयं सेवियों को पल्स पोलियो के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई जनपद पौड़ी के मैनेजिंग कमेटी भारतीय रेड क्रॉस समिति के उपाध्यक्ष नीरज कमल द्वारा भी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में हर संभव सहयोग प्रदान करने पर बल दिया उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में 48 टीमों का गठन कर अभियान को सफल बनाया जाएगा। इस कार्यशाला को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं कार्यालय कर्मचारीगण तथा प्रशिक्षुओ अध्यापकों में केके वर्मा, एके वर्मा, अशोक वर्मा, राजेंद्र भंडारी, पूनम पांथरी, सुनील रावत, सुरेश सिंह, एके गुप्ता, सीता खड़का राणा, आदि का योगदान रहा
फोटो: 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *