सोमेश्वर में नीड बेस पर आयोजित कार्यशाला का हुआ समापन

Spread the love

अल्मोड़ा। हंगर प्रोजेक्ट की ओर से सोमेश्वर में ग्राम प्रधानों की चार दिवसीय नीड बेस कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यान विभाग, षि विभाग, मनरेगा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी दी। योजनाओं का लाभ समुदाय के हर वर्ग तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। कार्यशाला में उद्यान अधिकारी चंदन लाल वाल्मीकि , सहायक षि अधिकारी संजय भाकुनी, पशु चिकित्साधिकारी ड़ सविता यादव और उप कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा धीरज बेदी ने विचार रखे। ग्राम प्रधान सुरेंद्र रावत ने पंचायत राज विभाग से पंचायती प्रशिक्षण देने और कार्यशाला का आयोजन करने की मांग की। कार्यशाला में हंगर प्रोजेक्ट समन्वयक पुष्कर बिष्ट, फील्ड कर्डिनेटर उर्मिला नौरियाल, पुष्पा बोरा, गरिमा उपाध्याय, दया नेगी, सूरज बोरा, ग्राम प्रधान ललिता बोरा, दीपा देवी, चम्पा मिराल, हेमंती मेहरा, रेखा खर्कवाल, सुरेंद्र रावत, मनोज कुमार, लीला पाटनी, किशन सिंह, तारा देवी सहित 30 ग्राम प्रधानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *