चमोली : 03 फरवरी को जिला सभागार में यूसीसी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए जिलाधिकारी कार्यालय के प्रभारी अधिकारी मदन सनवाल ने बताया कि 03 फरवरी को साढ़े बारह बजे जिला सभागार में समान नागरिक संहिता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं उनके अधीनस्थ कार्मिकों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों तथा निकायों के अधिशासी अधिकारियों को कार्यशाला में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। (एजेंसी)