गांव चलो अभियान के तहत कार्यशाला का होगा आयोजन

Spread the love

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला अल्मोड़ा के कार्यालय में गाँव चलो अभियान को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल रहे। गाँव चलो अभियान के तहत हुई बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि गांव चलो अभियान के तहत सभी कार्यों को बूथ स्तर पर जाकर गाँव चलो अभियान में बताए गए कार्यों को करना है। गाँव चलो अभियान के प्रदेश सह संयोजक व पूर्व दर्जा मंत्री गोविन्द पिल्खवाल ने कहा कार्यक्रम को मंडल में होने वाले कार्यशाला व बूथ में प्रवासी कार्यकर्ता को अलग अलग बूथों में 24 घंटे रहना होगा तथा उस बूथ की बूथ कमेटी पन्ना प्रमुख का शेष कार्य को पूरा करेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश भटृ, कैलाश गुरुरानी, आनन्द डंगवाल, मीना भैसोडाघ्, बीना नयाल, महिपाल बिष्ट, जिला मंत्री संजय डालाकोटी, गोपाल बिष्ट, दीपक साह कन्नू, नमो ऐप के जिला संयोजक ष्ण बहादुर, जागेश्वर के विस्तारक ष्णा पलियाल, मण्डल अध्यक्ष खीम बिष्ट, अंजली जोशी, नगर अध्यक्ष अमित साह, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, मनोज जोशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गांव चलो अभियान के जिला संयोजक महिपाल बिष्ट ने किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *