विश्व पर्यावरण दिवस : पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

Spread the love

नई टिहरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर टिहरी पहुंचे शहरी विकास व खाद्य मंत्री बंशीधर भगत ने पिकनिक स्पॉट के पास पौधरोपण कर जहां पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, वहीं कांग्रेसियों ने पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में स्व. राकेश सेमवाल स्मृति वन में फलदार और अन्य पौधों का रोपण किया। जबकि राड्स संस्था ने चौपड़ियाल गांव में पर्यावरण संरक्षण को जागरूकता रैली निकालने के बाद पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया।
कांग्रेसियों ने स्व. राकेश सेमवाल स्मृति वन में सफाई अभियान चलाने के बाद पौधरोपण किया। इस मौके पर किशोर उपाध्याय ने कहा पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ वनों पर जीवन यापन करने वाले लोगों की भी रक्षा होनी चाहिए। क्योंकि मध्य हिमालय ही भरपूर ऑक्सीजन देता है। हाल ही में देश की सर्वोच्च अदालत माननीय सुप्रीम कोर्ट ने व्याख्या करते हुए कहा था कि एक पेड़ 75000 रुपये की आय देता है। इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड सहित मध्य हिमालय के जंगल कितनी आय करते है। अब समय आ गया है कि इसी आधार पर देश की सकल घरेलु उत्पाद का निर्धारण होना चाहिए। दूसरी ओर प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता व राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा के नेतृत्व में चौपड़ियाल गांव में पर्यावरण संरक्षण को जनजागरूकता रैली निकालते हुये पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर बहुगुणा ने कहा कि पेड़ आनुवांशिक विविधता को संरक्षित करते हैं। वायु को प्रदूषण से बचाते हैं। चौपड़ियाल गांव मेंपौधरोपण में विरेंद्र डबराल, सचिव अंकित डबराल, धीरज मणी, मुकेश डबराल, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मधु चमोली, दीपमाला डबराल, धर्मेंद्र पंवार, जगदीश बडोनी, अनुराग सकलानी, सौरभ नेगी, रोबिन आदि मौजूद रहे। जबकि कांग्रेसयिों के पौधरोपण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व राज्य मंत्री प्रवीन भंडारी, प्रदेश सचिव शान्ति प्रसाद भट्ट, राजेन्द्र डोभाल, देवेंद्र नौडियाल, लखवीर चौहान, सतीश चमोली, दीपक चमोली, मुकेश लखेड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *