विश्व संस्कृत सप्ताह का हुआ समापन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: विकास खंड द्वारीखाल के राजकीय इंटर कालेज सिलोगी में आयोजित संस्कृत सप्ताह का समापन हो गया है।
यह जानकारी देते हुए विद्यालय के संस्कृत प्रवक्ता इंद्रमोहन डोभाल ने बताया कि सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में छात्रों को दैनिक व्यवहार में आने वाले संस्कृत शब्दों की जानकारी दी गई साथ ही संस्कृत प्रार्थना, संस्कृत समूह ज्ञान और संस्कृत प्रतिज्ञा का अभ्यास कराया गया। बताया कि प्रदेश में संस्कृत के द्वितीय राजभाषा होने के कारण सभी के लिए इसकी सामान्य जानकारी आवश्यक है। राज्य में संस्कृत भाषा में अध्ययन के लिए कई उच्च संस्थान स्थापित हैं जहां से बड़ी संख्या में छात्र संस्कृत भाषा का अध्ययन कर रहे हैं। राजीव थपलियाल, मीना कुकरेती और पूजा रावत आदि शिक्षकों ने भी अभ्यास कार्य में सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *