धरती से 420 किमी दूर अंतरिक्ष में हुई दुनिया की पहली प्रेस कांफ्रेंस

Spread the love

-सुनीता विलियम्स ने बताया क्यों नहीं आ सकीं वापस
वाशिंगटन, अंतरिक्ष में कई महीनों तक तकनीकी खरीबी के चलते फंसे रहे अमेरिका के बोइंग स्टारलाइनर कैप्सूल ने भले ही कुछ दिनों पहले धरती पर वापसी कर ली हो, लेकिन इसके साथ गए सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अब तक धरती पर वापस नहीं आ सके हैं। उन्होंने शुक्रवार को धरती से 420 किलोमीटर दूर अंतरिक्ष में ही दुनिया की पहली प्रेस वार्ता की। इस दौरान सुनीता विलियम्स ने बताया कि वह क्यों अभी धरती पर वापस नहीं आ सकीं? सुनीता ने कहा कि बोइंग विमान को उनके बिना धरती पर जाना और फिर उनका स्पेस में इतना महीना बिताना काफी कठिन रहा है। हालांकि सुनीता विलियम्स ने यह भी बताया कि अंतरिक्ष में रहना उनको काफी पसंद आ रहा है। नासा का बोइंब विमान अभी कुछ दिनों पहले ही धरती पर सकुशल वापस लौटा है। मगर इसमें सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नहीं थे। नासा के अनुसार इस विमान से उन्हें धरती पर वापस लाना खतरनाक साबित हो सकता था। इसलिए सुनीता और विल्मोर को स्पेस में ही छोड़ दिया गया है। दोनों अंतरिक्ष यात्री जून माह में 8 दिनों के स्पेस मिशन पर गए थे। मगर अब वह करीब 8 महीने तक अंतरिक्ष में ही रहेंगे।
सुनीता विलियम्स ने कहा कि विमान में तकनीकी खामियों की वजह से वह वापस नहीं आ सकीं। मगर वह जल्द ही आएंगी। फिलहाल उन्हें अंतरिक्ष में रहना पसंद आ रहा है। यहां उन्हें अभी कई काम करने हैं। सुनीता ने कहा कि पहले भी 2 बार वह अंतरिक्ष में रह चुकी हैं। इसलिए यहां ज्यादा कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि यह भी कहा कि आर्बिट में समय बिताना हमारे लिए काफी कठिन रहा और बोइंग का हमारे बिना लौटना अच्छा नहीं लगा। मगर वह उत्साहित हैं। क्योंकि अंतरिक्ष उनकी पसंदीदा जगह है। उन्होंने कहा कि एक ही मिशन पर 2 अलग-अलग अंतरिक्ष उड़ानों को लेकर वह खुश हैं। वह टेस्टर हैं और उनका यही काम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *