जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नैनीडांडा के मुस्याखांद के ग्वेल भैरव मंदिर में वार्षिक पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने भैरव देवता, माता महाकाली, गोलू ग्वेल देवता की पूजा आराधना कर सुख-शांति की कामना की।
पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व प्रवासी पहुंचे हुए थे। भैरव देवता के पुजारी सादरी लाल घुरकुंडी, मोहन सिंह घुरकुंडी, अमित दत्त घुरकुंडी, सिताब सिंह घुरकुंडी ने देवी-देवताओं की मूर्तियों का विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया। तत्पश्चात क्षेत्र के लोगों ने हवन यज्ञ में आहुतियां देकर सुख समृद्धि की कामना के लिए प्रार्थना की। देवपूजन अनुष्ठान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर महावीर सिंह, तुलाराम घुरकुंडी, राम सिंह, सोहन सिंह मौजूद रहे।